पेट में गैस क्यों होती है और इसके घरेलू उपाय !! - daily health letters,relationship,health information,natural remedies,pregnancy symptoms

Monday, May 31, 2021

पेट में गैस क्यों होती है और इसके घरेलू उपाय !!

Stomach-Gas-Problem-Solution-in-Hindi

उम्र चाहे छोटी हो या बड़ी पेट में गैस बनने की समस्या किसी को भी कभी भी परेशान कर सकती है। यूं तो पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन बदलता लाइफस्टाइल और दवाओं का अधिक सेवन इसकी मुख्य वजह हो सकता है। अगर समय चलते इसका इलाज नहीं किया गया तो लंबे समय के लिए दिक्कत पैदा हो सकती है। गैस का इलाज घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से किया जा सकता है

पेट में गैस होना क्या है?

पेट में गैस की समस्या को पेट में वायु बनना या गैस बनना आदि भी बोला जाता है। इसे पेट या आँतों की गैस और पेट फूलना भी कहते हैं। जब खाना खाते हैं तब पाचनक्रिया के दौरान हाइड्रोजन, कार्बनडाइऑक्साइड और मिथेन गैस निकलता है जो गैस या एसिडिटी होने का कारण बनता है। जठराग्नि की कमजोरी से मल, वात आदि रोग हो जाते हैं। इससे अन्य कई रोग होने लगते हैं। मल की अधिकता के कारण जठराग्नि कमजोर होने लगती है। जब पाचन सही प्रकार से नहीं होता है तो पेट में बनने वाली अपान वायु तथा प्राण वायु बहार नहीं निकल पाती है। गैस से होने वाले रोग से बचने के लिए आपको आयुर्वेदिक उपाय करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, वात, पित्त, कफ को शांत करके पेट में गैस की समस्या को ठीक किया जा सकता है। तीनों दोषों को शांत करने के लिए जौ, मूँग, दूध, आसव, मधु, इत्यादि का सेवन करना चाहिए।

 

पेट में गैस बनने के कारण

  • अत्यधिक भोजन करना !
  • बैक्टीरिया का पेट में ज्यादा उत्पादन होना 
  • भोजन करते समय बातें करना और भोजन को ठीक तरह से चबाकर न खाना।
  • पेट में अम्ल का निर्माण होना।
  • किसी-किसी दूध के सेवन से भी गैस की समस्या हो सकती है।
  • अधिक शराब पीना
  • मानसिक चिंता या स्ट्रेस
  • एसिडिटी, बदहजमी, विषाक्त खाना खाने से, कब्ज और कुछ विशेष दवाओं के सेवन
  • मिठास और सॉरबिटोल युक्त पदार्थों के अधिक सेवन से गैस बनता है।
  • सुबह नाश्ता न करना या लम्बे समय तक खाली पेट रहना।
  • जंक फूड या तली-भुनी चीजें खाना।
  • बासी भोजन करना।
  • अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल न करना।
  • बीन्स, राजमा, छोले, लोबिया, मोठ, उड़द की दाल का अधिक सेवन करना।
  • कुछ खाद्य पदार्थों से कुछ लोगों को गैस बन जाता है जबकि कुछ लोगों को उससे कोई गैस नहीं बनता है जैसे; सेम, गोभी, प्याज, नाशपाती, सेब, आडू, दूध और दूध उत्पादों से अधिकांश लोगों को गैस बनती है।
  • खाद्य पदार्थ जिनमें वसा या प्रोटीन के बजाय कार्बोहाइड्रेट का प्रतिशत ज्यादा होता है, के खाने से ज्यादा गैस बनती है।
  • भोजन में खाद्य समूह में कटौती की सलाह नहीं दी जाती, क्योंकि आप अपने आप को आवश्यक पोषक तत्वों से वंचित भी नहीं रख सकते हैं, अक्सर, जैसे ही एक व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, कुछ एंजाइमों का उत्पादन कम होने लगता है और कुछ खाद्य पदार्थों से अधिक गैस भी बनने लगती है।
  • यहां तक कि स्तनपान करने वाले शिशुओं में उदरवायु यानि पेट में दर्द होने की समस्या अक्सर देखी जाती है। उचित प्रकार से स्तनपान न कराने या माता द्वारा वात बढ़ाने वाले आहार लेने से ऐसी समस्या हो जाती है। वहीं भोजन ग्रहण करने वाले बच्चों में वातवर्धक आहार, फास्ट फूड, जंक फूड इन सब के सेवन से उदरवायु की समस्या देखी जाती है.

 

पेट में गैस बनने से रोकने के उपाय  :

अगर खाना खाने के बाद एसिडिटी हो रहा है या हमेशा किसी किसी कारण गैस का प्रॉबल्म हो रहा है तो इसको रोकने के लिए अपने आहार योजना और जीवन शैली में बदलाव लाना चाहिए।

 

सबसे पहले आहार योजना के बारे में जानते हैं-

  • क्योंकि पेट में गैस वात दोष के कारण होने वाली समस्या है अत वातशामक आहार एवं उचित जीवनशैली के द्वारा गैस की समस्या से राहत  मिलती है।
  • अपने आहार में बदलाव करें- सेम, गोभी, प्याज जैसे खाद्य पदार्थ की मात्रा का ध्यान रखें, हालांकि, इससे पहले कि आप इन चीजों को खाना छोड़ दे एक या दो सप्ताह इन्हें खाकर यह पता लगा लें कि आपकों किस चीज से नुकसान पहुँचता है, अपने आहार का ट्रैक रखें।
  • मिठास या सॉरबिटोल युक्त उत्पादों से बचें, जो चीनी मुक्त मिठाई और कुछ दवाओं में प्रयोग किया जाता है।
  • चाय और रेड वाइन भी अधोवायु को रोकने में मदद करता है।

 

अब आता है जीवनशैली में किस तरह के बदलाव लाने से गैस से राहत मिल सकती है,जैसे-

 

  • सुबह उठकर प्राणायाम एवं योगासन करें।
  • भोजन को चबा-चबा कर खाएं, जल्दी-जल्दी भोजन खाएं।
  • पवनमुक्तासन, वज्रासन तथा उष्ट्रासन करें।
  • वज्रासन, खाने के बाद करने से गैस होने से रोका जा सकता है। इसको करने के लिए घुटने मोड़कर बैठ जाएं। दोनों हाथों को घुटनों पर रख लें। 5 से 15 मिनट तक करें। गैस पाचन शक्ति कमजोर होने से होती है। यदि पाचन शक्ति बढ़ा दें तो गैस नहीं बनेगी। योग की अग्निसार क्रिया से आंतों की ताकत बढ़कर पाचन सुधरेगा।
  • वज्रासन करने से पेट में गैस नहीं बनती। योग की अग्निसार क्रिया से आँतों की ताकत बढ़कर पाचन में सुधार होता है।
  • सोडा और प्रीजरवेटिव युक्त जूस पिएं।
  • पानी अधिक पिएं।
  • जंक फूड, बासी भोजन तथा दूषित पानी से जितना हो सके बचें।

पेट की गैस से छुटकारा दिलाते हैं ये घरेलू उपाय

नींबू और बेकिंग सोडा

 

नींबू और बेकिंग सोडा गैस की समस्या को चुटकियों में दूर करता है। एक नींबू के रस में बेकिंग सोडा डालें फिर इसमें पानी तथा थोड़ा और बेकिंग सोडा डालें। इसे अच्छे से घोल लें, धीरे-धीरे इसका सेवन करें। आप चाहें तो एक गिलास पानी में सिर्फ बेकिंग सोडा भी डालकर पी सकते हैं।

अदरक का सेवन

गैस की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक का सेवन करें। इसके लिए अदरक, सौंफ और इलायची को बराबर मात्रा लें और पानी में अच्छी तरह घोल दें। साथ ही इसमें एक चुटकी हींग भी डालें। दिन में एक-दो बार इसे पीने से आपको आराम मिलेगा। 

सौंफ का सेवन

 

गैस बनने पर पानी को गर्म करके इसमें सौंफ मिलाकर पीने से आराम मिलता है। आप चाहें तो सौंफ की पत्तियों को चबा भी सकते हैं।

हींग वाला पानी पीने से आराम

गैस बनने पर हींग वाला पानी पीने से आराम मिलता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाएं और दिन में दो से तीन बार पिएं। जल्द ही आपको आराम मिलेगा। अगर हींग का पानी पीने में दिक्कत होती है तो आप हींग में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और पेट पर इसे मलें। कुछ ही समय बाद आपकी गैस की समस्या छूमंतर हो जाएगी।

लहसुन में काली मिर्च पाउडर और जीरा मिलाएं। 

लहसुन में मौजूद तत्व गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं। पानी में लहसुन की कुछ कलियां उबालें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर और जीरा मिलाएं। इसे छानें और ठंडा होने के बाद पिएं। जल्द ही असर देखने के लिए दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें।

छाछ

छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है।

इलायची का सेवन पाचन क्रिया में सहायक

दिनभर में दो से तीन बार इलायची का सेवन पाचन क्रिया में सहायक होता है और गैस की समस्या नहीं होने देता।

दालचीनी

दालचीनी को पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर पिया जा सकता है।

पेट में गैस की समस्या होने पर लौंग के सेवन से फायदा

भोजन करने के बाद दोनों समय एक-एक लौंग सुबह-शाम चूसने से खट्टी ड़कार नहीं आती हैं। इससे गैस की समस्या का इलाज  हो सकता है।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

पेट में गैस  की समस्या को आम बीमारी माना जाता है, लेकिन जब इसके लक्षण जटिल हो जाये, और एक हफ़्ते से ज्यादा दिनों तक एसिडिटी कम नहीं हो तो डॉक्टर से सलाह ले लेना जरूरी होता है। इससे आप गैस से होने वाले रोगों से अपना बचाव कर सकते हैं।

 



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad