मूंगफली खाने के फायदे और मूंगफली के गुण और नुकसान - daily health letters,relationship,health information,natural remedies,pregnancy symptoms

Friday, January 26, 2018

मूंगफली खाने के फायदे और मूंगफली के गुण और नुकसान

मूँगफली की खेती  भारत के कई जगह पर लगाई जाती है यह जमीन के नीचे लगती है और इनका स्वाद थोड़ा नमकीन सा होता है। और इसका मखन्न भी मिलता है जिसका स्वाद बहुत ही बढ़िया होता है। यह आपको ग्र्मियों और शर्दी दोनों मौसम मे मिल जाती है लेकिन ज़्यादातर इसको सर्दी के मौसम मे ही खाया जाता है क्योकि इसकी तासीर गरम होती है।

मूंगफली सेहत का खजाना है। साथ ही, यह वनस्पतिक प्रोटीन  का एक सस्ता स्रोत भी हैं। रोज मूंगफली खाने के कई ऐसे फायदे होते हैं, जो खाने वालों को भी नहीं पता होते हैं। ऐसे में अनजाने में ही कुछ ऐसे हेल्दी फायदे मिलने लगते हैं, जिनकी वह कल्पना भी नहीं कर सकता है। एक अंडे की कीमत में जितनी मूंगफली आती है, उसमें अंडे से कई गुना ज्यादा प्रोटीन होता है। दूध और अंडे में इसके मुकाबले कम प्रोटीन  होता है।

अगर आप 100 ग्राम मूँगफली खाते है तो आपको कुल 567 कलोरी मिलती है जिसमे आपको 49 ग्राम फैट,16 ग्राम कर्ब और 26 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है। यह एक हेल्दी फूड है जिसका आप रोज इस्तेमाल कर सकते है और इसके सेवन के कई फायदे है और इसके साथ साथ इसके कई नुकसान है जिनको आप थोड़ा ध्यान मे रख कर दूर कर सकते है।




1. मूंगफली में तेल का अंश होने से यह पेट की बीमारियों  को खत्म करती है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। साथ ही, गैस एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है।
2. मूंगफली गीली खांसी  में भी उपयोगी है। इसके नियमित सेवन से आमाशय और फेफड़ों को मजबूती मिलती है। पाचन शक्ति को बढ़ाती है और भूख लगने की समस्या भी दूर होती है।
3. मूंगफली का नियमित सेवन गर्भवती स्त्री  के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यह गर्भावस्था में शिशु के विकास में मदद करती है।
4. मूंगफली में ओमेगा-6  फैट भी भरपूर मात्रा में मिलता है, जो स्वस्थ कोशिकाओं और अच्छी त्वचा  के लिए जिम्मेदार है। इसलिए मूंगफली स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
5. मूंगफली कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है। एक शोध से यह भी पता चला है कि सप्ताह में पांच दिन मूंगफली के कुछ दाने खाने से दिल की बीमारियां  होने का खतरा कम रहता है।
6. खाने के बाद यदि 50 या 100 ग्राम मूंगफली रोजाना खाई जाए तो सेहत बनती है, भोजन पचता है, शरीर में खून  की कमी नहीं होती है।
7. इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल  कंट्रोल में रहता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में 5.1 फीसदी की कमी आती है। इसके अलावा कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल (एलडीएलसी) की मात्रा भी 7.4 फीसदी घटती है।
8. प्रोटीन, लाभदायक वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन  और एंटीआक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से स्किन उम्र भर जवां दिखाई देती है।


9. इसमें कैल्शियम और विटामिन डी अधिक मात्रा में होता है, इसलिए इसे खाने से हड्डिया  मजबूत हो जाती है।
10. माना जाता है कि रोजाना थोड़ी मात्रा में मूंगफली खाने से महिलाओं और पुरुषों में हार्मोन्स  का संतुलन बना रहता है।

मूंगफली के गुण

1.मूंगफली खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।
2.मूंगफली के नियमित सेवन से खून की कमी नहीं होने पाती है।
3.बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकते हैं।
4.इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है. ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
5.भुनी हुई मूंगफली एण्टीआक्सिडेंट्स का बहुत अच्छा स्रोत होता है।
6.बिना नमक वाली मूंगफली में मोनोसैचुरेटेड वसा बहुत अधिक मात्रा में होती है और यह धमनियों के लिए अच्छा होता है।
7.मूंगफली खाने से खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर ठीक रहता है।
8.मूंगली में विटामिन ई की मात्रा ज्यादा होती है जिससे कैंसर होने का खतरा कम होता है।
9.मूंगफली महिलाओं और पुरूषों में हार्मोन्स के विकास के लिए भी अच्छा होता है।
10.खाने के बाद यदि 50 या 100 ग्राम मूंगफली रोजाना खाई जाए तो सेहत बनती है, भोजन पचता है, खून की कमी नहीं होती है।
11.माना जाता है कि रोजाना थोड़ी मात्रा में मूंगफली खाने से महिलाओं और पुरुषों में हार्मोंस का संतुलन बना रहता है।
12.उर्जा से भरपूर मूंगफली के सेवन से स्नायविक तंतुओं को बहुत ही शक्ति मिलती है। इसमें पाए जाने वाले फास्फोरस मस्तिष्क को बहुत ही लाभ पहुंचाते हैं।
13.मूंगफली का तेल, गुलाब पानी और कच्चा दूध मिलाकर शरीर पर मलने से त्वचा की शुष्कता या रुखापन नष्ट होती है। शीत ऋतु में बर्फीली हवा से खुरदरी हुई त्वचा कोमल और मुलायम होती है।
14.शारीरिक में उर्जा और स्फूर्ती मूंगफली के सेवन से विकसित होती है।
15.बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए उन्हें नियमित रूप से मूंगफली खिलानी चाहिए।
16.जोड़ों के दर्द में मूंगफली के तेल से मालिश करने से हाथ-पैर के जोड़ों का दर्द ठीक होने लगता है।
17.मूँगफली को रात मे भिगोकर सुबह ब्रेकफास्ट मे खाने से पूरे दिन शरीर को उर्जा मिलती है।
18.खाना खाने से बाद मूँगफली के दाने खाने से हमारी स्मरण शक्ति बढ़ती है।
19.सब्जी, खीर और खिचड़ी मे मूँगफली को डालकर खाने से पेट सॉफ होता है और शरीर को पोशाक तत्व (न्यूट्रियेंट्स) भी मिलते है।
20.सर्दियो मे मूँगफली खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है. इससे कोल्ड और कॉफ जैसी समस्या से निजात मिलती है।
21.शिशियो की मातयो को मूँगफली का नियमित सेवन करना चाहिए. इससे मा के दूध मे बाडोट्री होती है शिशु को पूरी मात्रा मे प्रोटीन मिलता है।
22.मूँगफली का नियमित सेवन करने से प्लेग जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।
23.यदि आप मूंगफली के लाल छिलकों को उतार कर इसका सेवन करें और इसके बाद पानी न पीएं तो, खांसी कभी हो नही सकती है।

मूंगफली खाने के नुकसान:

सेन्सिटिव स्किन के लिए भी मूँगफली बहुत की घातक होती हैं। मूँह में खुजली, चेहरे और गले में सूजन आदि इसके एलर्जी के ही रिज़ल्ट हैं। और तो और कई बार साँस लेने में परेशानी, अस्थमा अटैक भी हो सकता हैं। इसलिए जैसे ही किसी एलर्जी का आभास हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे और इसके ठीक होने तक किसी भी ड्राइ फ्रूट का सेवन ना करे। मूँगफली के दानो को खाने के बाद कभी भी तुरंत पानी ना पिए। ऐसा करने से खाँसी की समस्या हो सकती है। ध्यान रखें ज्यादा मात्रा में मूंगफली आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। नमक या तली मूंगफली दिल व बीपी के मरीजों को नहीं खानी चाहिए।

बहुत अधिक मूंगफली खाने से शरीर में पित्त की मात्रा अधिक हो जाती है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad